संदेश

मई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कबीर साहेब पर अत्याचार

चित्र
नमस्कार दोस्तों, कबीर साहेब जी को सब जानते हैं। कबीर साहेब पर कई बार अत्याचार किया गया। लोगों ने उन पर बहुत ही जुल्म ढाए।  "खूनी हाथी से मरवाने की व्यर्थ चेष्टा" शेखतकी के कहने पर दिल्ली के बादशाह सिकंदर लोधी ने कबीर परमेश्वर को खूनी हाथी से मरवाने की आज्ञा दे दी। शेखतकी ने महावत से कहकर हाथी को एक-दो शीशी शराब की पिलाने को कहा। हाथी मस्ती में भरकर कबीर परमेश्वर को मारने चला। कबीर जी के हाथ-पैर बाँधकर पृथ्वी पर डाल रखा था। जब हाथी परमेश्वर कबीर जी से दस कदम (50 फुट) दूर रह गया तो परमेश्वर कबीर के पास बब्बर शेर खड़ा केवल हाथी को दिखाई दिया। हाथी डर से चिल्लाकर (चिंघाड़ मारकर) भागने लगा। परमेश्वर के सब रस्से टूट गए। उनका तेजोमय विराट रूप सिकंदर लोधी को दिखा। तब बादशाह ने कांपते हुए अपने गुनाह की माफी मांगी। दोस्तों कबीर साहिब भगवान है पूर्ण परमात्मा है जिन्होंने सारी सृष्टि की रचना की।